Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खरगूपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत












अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर रविवार की रात चोरी की घटना में चार घरों से नकदी व जेवरात आदि मिला कर लाखों रुपये की चोरी हो गई। घटना की तहरीर पीड़ितों ने थाने में दी है। 






      खरगूपुर थानांतर्गत ग्राम भंगहा के मजरा भागू पुरवा में समसुद्दीन के घर नकब लगा कर चोरों ने 25 हजार नकद व सोने, चांदी के जेवर, कपड़ा आदि चुरा ले गए। गांव के ही फकरुद्दीन के यहाँ दरवाजे का कुंडा काटकर घर में रखा 10 हजार रूपया नकद, सोने का झाला, बाली आदि उठा ले गए। वहीं ग्राम देवरिया खाम में राधेश्याम के यहां चोर छत के आंगन में आ गए और कमरे में रखा 10 हजार रूपया नकद, झुमकी, नथुनी, सोने का पान आदि उठा ले गए।







 उसी गांव के राम नेग के यहां भी चोर छत से उतर कर आँगन में आ गए और घर में रखे नकद 5 हजार रूपये, सोने की मटर माला, झुमकी, सोने का हार आदि कीमती जेवरात उठा ले गए। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुचकर जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे