ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। स्मार्ट स्कूल प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में आईसीटी के प्रयोग की विधि को सरकार प्रदेश के अन्य स्कूलों में लागू करने की योजना बनाने में जुटी है।
सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग लखनऊ द्वारा जिले के स्मार्ट प्राथमिक विद्यालय धौरहरा की शूटिंग कराई गई, जिसमें बच्चों की एक्टिविटी, शिक्षण कार्य में आईसीटी का प्रयोग एवं विद्यालय में आधुनिक संसाधनों की शूटिंग हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था व आईसीटी के प्रयोग को प्रदेश में लागू कराने की तैयारी में है।
विद्यालय की एक्टिविटी को देखने एवं शिक्षण कार्य में सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी आईसीटी का प्रयोग करने की विधि का अन्य क्षेत्रों में लागू करने के लिए शूटिंग कराई गई है। यह शूटिंग केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कराई गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और भारत सरकार की संयुक्त टीम शामिल रही।
शूटिंग के लिए लखनऊ से टीम को भेजा गया था, जिसमें तकनीकी संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी विनोद सिंह को बिंदुवार विद्यालय की शैक्षिक विधि, आधुनिक तकनिकी के साथ आईसीटी का प्रयोग करने की शूटिंग का निर्देश दिया गया था। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ