Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मॉडल प्राइमरी स्कूल सुखपालनगर व प्राथमिक विद्यालय राजापुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! मॉडल प्राइमरी स्कूल सुखपालनगर का जिलाधिकारी शंभू कुमार ने औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्कूल के बच्चों को स्वेटर वितरण एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं से उनके पठन-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित अध्यापक, अध्यापिकाओं को छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये निर्देशित किये। उन्होने वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्धारित ड्रेस में न देखकर उन्हे फटकार लगायी। 





इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बाबागंज ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय राजापुर में स्कूल में भी स्वेटर वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली और स्कूल के छात्र/छात्राओं से राष्ट्रगान के सम्बन्ध में जानकारी ली तो कुछ बच्चों ने राष्ट्रगान को सुनाया और कुछ बच्चे नही सुना पाये जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक अध्यापिका सरोज कुमारी को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि अगर स्कूल के छात्र/छात्राओं को राष्ट्रगान नही आता और पठन-पाठन के कार्य में भी लापरवाही बरती जा रही है तो अगले निरीक्षण में अगर इस तरह की लापरवाही मिली तो आपके विरूद्ध निलम्बन व विभागीय कार्यवाही की जायेगी।






 जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय राजापुर को आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालय के सौन्दर्यीकरण के लिये मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव को निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे