Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क हादसे में दो की मौत , परिजनों में कोहराम









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ !  नगर कोतवाली इलाके के रत्तीपुर में प्रयागराज अयोध्या हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक और किशोरी की मौत हो गई और साथ में रहे किशोर की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगो की मदद से तीनो को जिला अस्पताल ले जाया गया ! 






जानकारी के अनुसार जिले के मन्धाता थाना इलाके के खरवई निवासी बीस वर्षीय फूलचन्द्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वही साथ बाइक पर बैठी फूलचन्द्र की ममेरी बहन सोलह वर्षीय किशोरी बिटान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भांजा दस वर्षीय आदित्य को डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया।







 बताया जाता है कि तीनों बाइक पर सवार होकर प्रतापगढ़ मुख्यालय शॉपिंग के लिए आ रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना पाकर परिजन आननफानन में अस्पताल पहुचे तो उन्हें दोनों की मौत की जानकारी हुई। फिलहाल दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है , जबकि ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित भागने में कामयाब रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे