अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में आज नए संघ भवन बनने के लिए नींव पूजन पूरे विधि-विधान से कराया गया बता दें कि इससे पूर्व संघ कार्यालय स्थानीय केशव उद्यान रमना पार्क में बना हुआ था जो कि बहुत ही जर्जर हो चुका था ।
इसलिए नया संघ भवन बनाने के लिए कई दिनों से कवायद चल रही थी विभाग प्रचारक रमेश जी ने बताया कि पुराना संघ भवन लगभग 120 साल पुराना था और बहुत ही जर्जर अवस्था में था कभी भी ढह सकता था जिससे तमाम यहां रहने वाले स्वयंसेवकों के ऊपर हमेशा खतरा मंडरा जाता रहता था ऊपर से अनुमति मिलने के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि नए संघ भवन की स्थापना की जाए आज इसी कड़ी में संघ भवन बनाए जाने की आधारशिला रखी गई जिसकी विधि विधान से पूजा संपन्न हुई ।
भूमि पूजन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल , विभाग प्रचारक रमेश , जिला संघचालक सौम्या अग्रवाल, जिला प्रचारक जय सिंह, सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू, प्रदीप कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, बलरामपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक इंद्रपाल जिला, कार्यवाह किरीट मणि, जिला शारीरिक प्रमुख योगेश जी, नगर सह कार्यवाह बीडी जायसवाल, नमामि गंगे की जिला अध्यक्ष आध्या सिंह, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्ण लता श्रीवास्तव, झूमा सिंह, पूर्व जिला प्रचारक ओम प्रकाश तथा संघ के कई अन्य वरिष्ठ स्वयंसेवक व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ