शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिला उमरवैश्य समाज सभा के पूर्व अध्यक्ष व समाज के संरक्षक सियाराम उमरवैश्य ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का चेक विश्व हिंदू परिषद के नाम दिए जाने की जानकारी पर समाज सभा के संरक्षक रोशन लाल उमरवैश्य के नेतृत्व में समाज के अध्यक्ष शिव प्रसाद महामंत्री गुलाब चंद्र मदनलाल राम अजोर देवेंद्र कुमार गुप्ता हनुमान प्रसाद सोभनाथ श्रीराम महादेव समेत सैकड़ों लोगों ने नगर के इलाहाबाद फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित सीता राम धाम पहुंचकर अपने संरक्षक सियाराम उमरवैश्य को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया!
समाज सभा के संरक्षक रोशन लाल ने कहा कि सियाराम समाज के पुरोधा हैं और समाज के भामाशाह भी हैं ! उन्होंने समाज को बहुत योगदान दिया है अभी इसके पहले जिले के सगरा में विद्यालय के लिए 3 बीघा जमीन दान किया था और सीता राम धाम मंदिर भी उन्होंने बनवाया जो सबके काम आ रहा है ! रोशन लाल ने कहा कि आज उन्होंने एक करोड़ का चेक भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए जो दान दिया है इससे समाज के साथ साथ समूचे देश का गौरव बढ़ा है !
रोशन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक रहे सियाराम ने समय-समय पर परोपकार कार्य के साथ सदैव समाज को बढ़ाने और जोड़ने में अपना अहम भूमिका निभाई है ! इस मौके पर सत्य प्रकाश राम अजोर गुलाबचंद शिव प्रसाद मदन लाल हनुमान सोमनाथ महादेव देवेंद्र कुमार श्रीराम लक्ष्मी नारायण सहित आदि मौजूद रहे!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ