Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंगो ने पहले घर किया कब्जा , अब पुलिस की सह पर पीड़ित परिवार को दे रहे है जान से मारने की धमकी









रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।योगी सरकार में गरीब व कमजोर परिवार का रहना दुस्वार हो गया है।दबंग खुलेआम गुन्डागर्दी कर रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।कार्यवाही के नाम केवल अस्वासन की घुट्टी पिलाई जारही है।गरीब व कमजोर जनता त्राहि त्राहि कर रही है।जिसकी बात भी कोई सुनने को तैयार नही है।ये वही सीधी साधी जनता है जो 2014के आम चुनाव में मोदीजी को देश की बागडोर सौपी और योगीजी को 2017में प्रदेश की बागडोर सौपी इस विस्वास पर की आम जनता सकून की रोटी खा सकेगी दबंगो का आंतक कम होगा।कोई किसी को नाजायज परेशान नही करेगा।





लेकिन हुआ उलटा प्रशासन के खुलेआम संरक्षण में दबंग हाबी हो गये है।चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है।गरीब व कमजोर की आवाज कोई जिम्मेदार अधिकारी/मंत्री सुनने को तैयार नही है।दबंगो का आंतक इतना जबरदस्त है की स्थानीये पुलिस नतमस्तक हो चुकी है।या यो कहे की एक तरह से गुन्डाराज स्थापित होगया है।इन्ही दबंगो के आतंक से लोग अब यूपी से पलायन करने को मजबूर हो चुके है।




हाँ साहब ये है हकीकत सरकारी तन्त्र की।जो घटना देखरही है लेकिन हाथ डालने की हिम्मत नही है।
आपको बतादे की यूपी के गोण्डा जिले के तरबगंज थानक्षेत्र के ग्रामसभा बनगाँव के मजरा कंचनपुर की निवासिनी सरयूदेबी की है।जहाँ कमजोर सरयू देबी के घर ना होने से परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा था।जिसकी परेशानी देखकर उपरोक्त गाँव के निवासी रामप्रसाद ने अपना घर सरयू देबी के नाम बैनामा कर दिया।जिस पर गाँव के ही दबंग सुरेश आदि की नजर पड़ी और मेली मददगारो के सहयोग से घर को जबरदस्ती कब्जा कर लिया।




पीड़ित सरयू देबी व रामप्रसाद तरबगंज थाने से लेकर एसपी डीआईजी तक एक महीने से चक्कर लगा चुकी है और पूरी दस्तान भी ब्यान किया फिर भी तरबगंज थाने की पुलिस पर जूँ तक नही रेंगी और बराबर दबंगो का ही साथ देती रही।पीड़ित को केवल अस्वासन की घूँट्टी एक महीने से पिलाती रही और कोई कार्यवाही दबंगो के ऊपर नही की गयी।जिससे बेलगाम हो चुके दबंग पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देरहे है।जिससे डरा सहमा परिवार यूपी के गोण्डा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हो चुका है।पुलिस के रवैये से परेशान परिवार राष्टपति से इच्छा मृत्यू की माँग करने का बिचार कर रहा है।





अब सवाल ये उठ रहा है की जिस भोली भाली जनता को बेकूफ बनाकर सत्ता हासिल की गयी।उसी जनता के ऊपर दबंग इतना हाबी हो जाय प्रशासन की मदद से की पीड़ित इच्छा मृत्यू तक माँगने को मजबूर हो जाय।
योगीजी ये कहाँ का कानून लाँगू हो गया यूपी में जहाँ ना पीड़ित की बात पुलिस सुन रही है नाही जिम्मेदार अधिकारी।आखिर कहाँ जाय किससे कहे अपनी व्यथा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे