Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम मंदिर निर्माण को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास ने केंद्र व् राज्य सरकार को दी चेतावनी







अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।राम मंदिर निर्माण को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास ने केंद्र व् राज्य सरकार को बड़ी चेतावनी दे दिया हैं महंत ने यह साफ़ शब्दों में कहा दिया कि यह धर्म सभा सरकार के आँख और कान खोलने के लिए की जा रही हैं अगर समय रहते नहीं बना राम मंदिर तो बड़ा एक बार फिर बड़ा आन्दोलन किया जाएगा ।





राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि आवाज जब तेज होगी तो सरकार के आँख और कान खुलेंगे| इसलिए सरकार की आंखें और कान खोलने के लिए ही धर्म सभा का आयोजन किया गया है कि सरकार को मालूम हो जाए कि अयोध्या में साधू संतों का जनमत राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से हम यही मांग करते हैं कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो  अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो सब बेकार है । 





उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में अपनी ही सरकार है इसलिए ऐसी स्थिति में अभी कुछ समय और प्रतीक्षा की जाएगी अगर राम मंदिर नहीं बना तो आगे बढ़कर आंदोलन होगा ।श्री दास ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार को सचेत किया जा रहा है कि समय आ गया है जहां भगवान रामलला विराजमान है वह दिव्य भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए शिवसेना के आशीर्वाद समारोह आयोजन में महंत नृत्य गोपाल दास के अध्यक्षता किये जाने के दावा को लेकर महंथ नृत्य गोपालद दास ने कहा कि हमसे किसी व्यक्ति ने इस विषय में संपर्क नही किया है चाहे वह शिवसेना का व्यक्ति हो या कोई और तो आखिर कार्यक्रम की अध्यक्षता कैसे कर सकता हूँ ।






बिना किसी सूचना और अनुमति के मनमाने तरीके से कार्यक्रम अध्यक्ष बनाया गया है । इस प्रकार से कोई भी अपने मन से किसी को भी अध्यक्ष बना ले उसका कोई मतलब नहीं है. विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम दिल्ली में पहले से ही निर्धारित था । लेकिन इस दौरान शिवसेना वाले भी अगर बीच में आ कर कार्यक्रम कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है ।उनको अपना कार्यक्रम अलग रखना चाहिए था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे