अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।जिले को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए शहर को जल्द ही सीएनजी और पीएनजी गैस की सुविधा मिलने जा रही है। बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को फैजाबाद की जीआईसी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है |
जिसमें अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में दसवे राउंड की बोली की प्रक्रिया शुरू होगी और अगले वित्तीय वर्ष में जिले को सीएनजी और पीएनजी की सुविधा मिलने लगेगी। सुल्तानपुर और फैजाबाद को मिलाकर एक भौगोलिक क्षेत्र बनाया गया है। प्रदूषण मुक्त और सस्ते में गैस को लेकर केंद्र सरकार ने नई परियोजनाओं का शुभारंभ करने जा रही है।
इसके तहत उपभोक्ताओं को वाहनों के लिए सस्ते में अच्छे माइलेज के लिए सीएनजी दी जाएगी ।वहीं रसोई के लिए अब आपको सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी गैस पाइपलाइन के जरिये घरों में घरेलू गैस पहुंचाने की सुविधा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में चार हजार लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे।इसके लिए बुधवार से ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ