शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नए जिला अध्यक्ष भाजपा के रूप में हरिओम मिश्र को कमान सौंपी है ! श्री मिश्र के प्रतापगढ़ जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों तथा समर्थकों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया ! इस दौरान भाजपा कार्यालय पर समर्थकों का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया ! जहां पर नए जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहुंचे हरिओम मिश्र को लोगों ने फूल और माला से लाद दिया !
इस दौरान नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं इनकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी ! सबको साथ लेकर मिशन 2019 मे भाजपा फतेह हासिल करेगी और फिर केंद्र में मोदी के नेतृत्व की सरकार बनेगी!इस दौरान श्री मिश्र ने जुटे कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया ! बता दें कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा मूल रूप से जिले के जेठवारा इलाके के महियामऊ गांव के निवासी हैं।
उनकी भाजपा संगठन में निर्विवाद और लोकप्रिय छवि रही है।हरिओम मिश्र गोरखपुर महानगर में संघ के जिला प्रचारक रहे हैं। इलाहाबाद के तेलियरगंज वार्ड से हरिओम मिश्र भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी भी रहे हैं। हरिओम मिश्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहें हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का निर्णय सर्वमान्य सिंह प्रदेश नेतृत्व ने प्रतापगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर सरल सहज उदार एवं न्यायप्रिय व्यक्तित्व के धनी हरिओम मिश्रा को कमान दी है इससे भाजपा के कार्यकर्ता आशा और उम्मीद के साथ अपने नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष से काफी आशान्वित के साथ ही पार्टी को ऊंचाईयों तक ले जाने की अपेक्षा है !
भाजपा जिलाध्यक्ष,प्रतापगढ़ बनाये जाने पर हरिओम मिश्र को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा ! पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान वह स्वागत में प्रमुख रूप से अच्युतानंद पांडे पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र रामजी मिश्रा राघवेंद्र नाथ शुक्ला वीरू ओझा आंसू अभय प्रताप सिंह पप्पन सिंह महेश गुप्ता संतोष मिश्र अजय सिंह राजेश सिंह दिनेश अग्रहरी बालकृष्ण पांडे देवेंद्र त्रिपाठी सहित भारी संख्या में समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ