अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। रुदौली कोतवाली क्षेत्र राष्टीय राजमार्ग पर देर शाम शौच से लौट रहे वृद्ध को रोड़ पार करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारा टक्कर इतना जबरदस्त था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।जब तक लोग टक्कर सुनकर मौक़े पर पहुंचते तब तक वाहन मौके से भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि कूढ़ा सदात निवासी रामफल पुत्र पहलवान 65 बुधवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे रोड़ पार कर शौच करने गए थे वापस लौटते समय रोड़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जब तक लोग वहां पहुंच कर अस्पताल ले जाते तब तक मौत हो चुकी थी जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ