Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्याय चला गांव की ओर के तहत डोर टू डोर चलाया गया जागरुकता अभियान








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सिविल जज सीनियर डिविजन मधु डोगरा  के निर्देशन में न्याय चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत पीएलबी शीला शुक्ला एवं दिनेश पांडे द्वारा डोर टू डोर जागरूकता अभियान जनपद के सदर विकासखंड अंतर्गत टेऊगा ग्राम सभा के पूरे वेदुआ गांव में  संचालित किया गया।  इस दौरान  नागरिकों को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान वृद्धा शिवकुमारी ने बताया कि वह काफी दिन से परेशान चल रही है, कई बार अधिकारियों के चक्कर भी लगाया किंतु अभी तक उसकी वृद्धा पेंशन नहीं लग सकी ।






 इस संबंध में उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए कागजात चेक किए गए। मीनू    ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी आज तक उसे इंडिया मार्का नल प्राप्त नहीं हो सका , जिससे उसको उसके साथ अन्य ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इस संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। 





 इस दौरान विधवा शोभा देवी ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद भी उसको विधवा पेंशन नहीं मिल पा रही है व कई बार स्थानीय प्रधान व सेक्रेटरी तथा लेखपाल से मिल चुकी है किंतु आश्वासन के सिवा अभी तक उसे कुछ प्राप्त नहीं हो सका उसका जीवन काफी संकट में बना हुआ है, इसी बीच गजाधर समेत कई लोगों ने आवास संबंधित शिकायत किया जिसके बारे में उन लोगों को आवश्यक कार्यवाही करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बच्चों को शिक्षित करने व स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं द्वारा अथवा सरकारी मदद से शौचालय का निर्माण करा कर उसके इस्तेमाल पर वल दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे