Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सम्मान से नवाजे गए 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! समूचे प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा के 6 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गत दिवस भव्य समारोह आयोजित किया गया ! जहां पर समूचे प्रदेश से 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर समेत समस्त कर्मचारी व अधिकारीगण एकत्रित हुए ! कार्यक्रम में उत्तम कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ! 





इस दौरान प्रतापगढ़ के प्रोग्राम मैनेजर शरदेन्दु शुक्ल को 2017- 18 सत्र का उत्तम कार्य के लिए बेस्ट एम्पलाई आप दि ईयर के लिए पुरस्कार व गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र 108 सेवा के  वाइस प्रेसिडेंट राजेश वाघमरे ने देकर सम्मानित किया गया ! सम्मान पाकर पहुंचे प्रतापगढ़ प्रोग्राम मैनेजर शरदेन्दु शुक्ल का यहां के एंबुलेंस सेवा के एमटी पायलटों ने खुशी जाहिर करते हुए भव्य स्वागत कर  बधाइयां दी ! 






सम्मान पाकर खुशी से गदगद प्रोग्राम मैनेजर ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि हमारे समस्त  एमटी पायलटों का है जिनके बदौलत बेल्हा  में एंबुलेंस सेवा सुचारू रूप से चल रही है और लोग पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम रहा कि यह सम्मान मिला है! उक्त आयोजित कार्यक्रम में 108 सेवा के वाइस प्रेसिडेंट राजेश बाघमरे ,ऑपरेशन ऑफीसर प्रमिल साहू ,ऑपरेशन हेड संदीप दुबे , ईआरसी हेड एंव एचआर हेड सहित अन्य लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे