Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टाइनी शाखा मे लूट की वारदात का केस दर्ज, खाकी के हाथ दूसरे दिन भी खाली








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली की नाक के नीचे जलेशरगंज रोड पर गुरूवार को दिनदहाड़े स्टेट बैंक की टाइनी शाखा मे लूट की वारदात को लेकर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाखा के संचालक प्रतीक पाल ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बाइक सवार तमंचे से लैस तीन अज्ञात आरोपियो ने शाखा मे घुसकर एक लाख तीन हजार पांच सौ रूपये लूट लिये तथा बैंक मे मौजूद बेलहा गांव के पप्पू कोरी की पत्नी नीता देवी के भी निकाले गये इक्तीस सौ रूपये लूटकर जानलेवा धमकी देते चले गये। 





इधर टाइनी शाखा मे लूट के दूसरे दिन भी कोतवाली पुलिस को घटना की सुरागरसी नहीं हो सकी। वहीं टाइनी शाखा मे लूट की कोतवाली क्षेत्र मे लगातार हो रही वारदातो ने लोगो के बीच कई सवाल खड़ा कर दिये है। लालगंज नगर मुख्यालय पर एसबीआई की शाखा संचालित हुआ करती है। ऐसे मे नगर क्षेत्र मे ही एसबीआई की टाइनी शाखा के संचालन को लेकर लोगो मे चर्चा है कि बैंके प्रधानमंत्री के जनधन योजना जैसे तमाम सामान्य खातो के संचालन से बचने के लिये इस प्रकार की शाखााओ के संचालन की विवशता झेल रही है। ऐसे मे भोलेभाले ग्राहक इन टाइनी शाखाओ के मायाजाल मे आ जाया करते है।





 इस बाबत स्थानीय एसबीआई के शाखा प्रबंधक का कहना है कि टाइनी शाखाओं का संचालन अनुबंध पर हुआ करता है और प्रतिदिन बैंक इनके लेनदेन का हिसाब ऑनलाइन देखा करती है। फिर भी एसबीआई की टाइनी शाखा मे दिनदहाडे लूट की वारदात की जानकारी होने के बावजूद बैंक के अफसर घटना को लेकर किसी भी प्रकार के जांच पडताल से बचते देखे जा रहे है। 







कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर, साहबगंज, अजगरा, मे भी बैंक की टाइनी शाखाओ मे लाखो की लूट की वारदात हो चुकी है और आज तक सिर्फ मुकदमें की रस्मअदायगी के अलावा खाकी इनमें से एक भी वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे मे टाइनी शाखाओं मे लूट की वारदातें संशय का माहौल बना जाती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे