Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएमओ ऑफिस में आयोजित हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण







अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। इविन ऑर्डर प्रबंधन का जिला स्तरीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण देने का कार्य इविन प्रोजेक्ट के रीजनल प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ नीरज नागर द्वारा दिया गया । इस प्रशिक्षण में जनपद के कुल 16 कोल्ड चेन पॉइंट के कोल्ड चेन हैण्डलरों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ घनश्याम सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया ।








 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया गया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत जनपद बलरामपुर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में प्रयुक्त होने वाली वैक्सीन के रख रखाव, उपलब्धता, परिवहन व् गुणवक्तता आदि में काफी सुधार होगा जिससे जनपद में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत आसानी हो जायेगी । उन्होंने बताया कि इस समय जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में प्रयोग की जा रही वैक्सीन की क्वालिटी उच्चकोटि की है, जो की पूर्णरूप से सुरक्षित है और शतप्रतिशत प्रभावशाली है । प्रशिक्षण में विनोद त्रिपाठी वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर इविन प्रोजेक्ट यू एन डी पी बलरामपुर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।






 प्रशिक्षण में अरविन्द मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, आर सी यादव, आशुतोष शर्मा, श्याम मिश्रा , गंगोत्री गौड़, रागनी मौर्या, शशि पांडेय, मार्कण्डेय चन्द सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे