दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।विकासखण्ड छपिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत वीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में वीरपुर द्वितीय में ठंड को देखते हुए सर्दी से बचाव के लिए छात्र -छात्राओं को स्वेटर बाटने का क्रम शुरू हो गया है।
बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय वीरपुर द्वितीय में समाजसेवी सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभी बच्चो को स्वेटर वितरित किये गए हैं
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सन्त कुमार चौधरी ने बतया की बालक और बालिका मिलाकर 70 बच्चो को स्वेटर वितरित किया गया है स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं समाजसेवी सुनील कुमार ने शिक्षा पे जोर देते हुए उन्होंने ने कहाँ की अध्यापक अपनी जिम्मेदारी समझे और बच्चों अच्छी शिक्षा मुहैया कराए।जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके और हमारे विद्यालय का नाम भी रोशन हो इसके साथ- साथ बच्चो को हिदायत दी कि वह रोजाना स्कूल आये जिससे शिक्षा में बाधा उत्पन्न न हो।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक सन्त कुमार चौधरी, शिक्षामित्र दीपक पासवान,शिक्षामित्र मनोरमा आंगनवाड़ी कार्यकत्रि मीना देवी व समाजसेवी सुनील कुमार उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ