Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोटरसाईकिल की माँग पूरी न होने से पुत्र ने लगायी फाँसी











रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ढ़ोढेपुर गाँव में एक पिता को पुत्र की माँग पूरी ना करना भारी पड़ गया।मोटरसाईकिल ना मिलता देख पुत्र गुस्से में आकर रात में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान देदी जिससे घर वालो का हाल बेहाल है।घर में बड़ा होने के कारण परिवार में मातम छाया हुआ है।





बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम ढ़ोढेपुर के मजरा चेता चौबे पुरवा में दिनाँक 19/11/2018को बीती रात में लगभग 12बजे अजय चौहान 19पुत्र राम सुरेमन छप्पर में लगी बड़ेड़ मे साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया।जिससे मौत हो गयी।जब सुबह घर वाले सोकर उठे तब देखा की अजय लटका हुआ है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फाँसी के फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा।मृतक के पिता राम सुरेमन पुत्र अयोध्याप्रसाद ने बताया की अजय कयी दिनो से मोटरसाईकिल की माँग कर रहा था घर में पैसा नाहोने के कारण मोटरसाईकिल नही खरीद पाया।








जिससे गुस्से में आकर फाँसी लगाली और मौत हो गयी।तीन भाईयों में बड़ा होने के कारण घर वालो का हाल बेहाल है।
प्रभारी उपनीरिक्षक तरबगंज जयप्रकाश चौबे ने बताया की सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतारवाकर पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम में भेजा जारहा है।घर वालो के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है।परिवाले आत्महत्या बता रहे है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे