दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।छपिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेजपुर के तिलेश्वरनाथ मंदिर के मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया है रामलीला समिति का उद्घाटन गौरा विधानसभा के बसपा नेता हाफिज मालिक ने फीता काटकर किया।तत्पश्चात आयोजन समिति के कमेटी नें माल्यार्पण कर बहुजन समाज पार्टी के नेता हाफिज मालिक का स्वागत किया।
उद्घाटन के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाफिज मालिक ने कहा कि हम सभी भगवान राम की लीला मात्र देखने और सुनने से ही मनुष्य के सारे पाप कट जाते हैं।यह मनुष्य जीवन हमें बहुत मुश्किल से मिला है इसलिए हमें इस भाग दौड़ भरी जिंदगी का थोड़ा समय निकालकर भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए उन्होंने रामलीला समिति में आर्थिक सहयोग भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे बादल सिंह, मोनू सिंह, आशीष पाण्डेय, वीरु भाई, अंकित पाण्डेय, शहजाद अली, शिवकुमार चौधरी,रोहित वर्मा,अनिल पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ