अखिलेश्वर तिवारी/भानू प्रकाश तिवारी
बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
बलरामपुर ।। जिले के सरस्वती शिशु मंदिर रमना पार्क में जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया और इसके बाद तमाम वक्ताओं ने कार्यक्रम जायसवाल समाज के बारे में अपने वक्तव्य दिए। जायसवाल समाज के सर्वांगीण विकास व उसकी सामाजिक चिंताओं के मंथन पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जायसवाल समाज के तमाम वक्ताओ के लोगों ने अपने वक्तव्य रखें। इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लोगों को जयसवाल समाज से कैसे जोड़ा जा सकता है इस पर भी विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन कई वक्ताओं ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। जयसवाल समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य तथा आम जनमानस के बीच अपनी पैठ बनाने पर जोर दिया गया। वही, जब मंच पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने दोनों ने माइक संभाला तो उन्होंने कहा कि मैं मंत्री भले ही हूं लेकिन जयसवाल समाज के लिए ही जीती हूं और जायसवाल समाज के लिए ही मरती हूं । जयसवाल समाज और रीढ़ की हड्डी है । केंद्र व प्रदेश की किसी भी सरकार को बनाने के लिए एक मजबूत कड़ी का काम करती है लेकिन आजकल की राजनीति में हमारे समाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में जयसवाल समाज को आगे बढ़कर सामाजिक तौर पर अपनी प्रतिष्ठा को काम रखने के लिए काम करना होगा ।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने यह भी कहा कि जयसवाल समाज के द्वारा केवल आयोजनों को करके हम ऊपर नहीं उठ सकते हैं। हमारे समाज से वैज्ञानिक, नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस प्रशासन में लोगों को जाना पड़ेगा, तब जयसवाल समाज का नाम पूरे देश में जाना जाएगा। हम और हमारी बिरादरी पूरे भारत में व्याप्त है लेकिन फर्क इतना है कि हम उत्तर प्रदेश में जायसवाल की तरह जाने जाते हैं और देश व विदेश में वलिया, कलवार, रौशन के रूप में जाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, प्रदेश प्रभारी अटल कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व सेवा निवृत्त डीआईजी उदय शंकर जायसवाल, समिति के संयोजक रविन्द्र जायसवाल राजन, इंद्र भूषण जायसवाल, आनंद किशोर, मंयक जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ