Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लूटपाट का विरोध करने पर ऑटो चालक को मारी गोली , गंभीर








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ ! लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी ! गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल  ले आए , जहां पर स्थित नाजुक होने पर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया ! 




जानकारी के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी कल्लन 45 रविवार शाम शहर से सवारी लेकर किशनगंज बाजार की ओर जा रहा था कि रास्ते में जफरापुर मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचे बदमाशों ने ऑटो में लूटपाट का प्रयास किया !




  इस दौरान ऑटो ड्राइवर ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी ! हंगामा और गोली की आवाज पर  ऑटो में बैठी सवारियां भाग खड़ी हुई ! गोली की आवाज सुनकर जब तक आस - पास के लोग दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गए ! लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल ले आए, जहां पर हालत नाजुक होने पर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में लगी रही !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे