अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केंद्रों पर आज अध्यापक पात्रता परीक्षा टीईटी दो पारियों में संपन्न कराई गई । परीक्षा में कुल 5762 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया वहीं तीन सौ अट्ठासी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी ।
जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया की नकल विहीन शांतिपूर्वक परीक्षा कराए जाने के लिए पूरी व्यवस्था कराई गई थी और दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई । कुल 5900 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिनमें से तीन सौ अट्ठासी परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए । कुल 5762 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया । मुख्यालय के जिन 8 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था उनमें एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमडीके इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी महाविद्यालय, बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज व सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज शामिल हैं ।इनमें से एमपीपी इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी महाविद्यालय, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज तथा डीएवी इंटर कॉलेज में दो पारियों में परीक्षा कराई गई ।
चार परीक्षा केंद्रों पर केवल प्रथम पारी में ही परीक्षा संपन्न हुई । सबसे अधिक परीक्षार्थी महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा दिए । इस महाविद्यालय में प्रथम पाली में 1000 तथा द्वितीय पारी में भी 1000 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए । दूसरे नंबर पर रहा एमपीपी इंटर कॉलेज जहां पर प्रथम पाली में 500 तथा द्वितीय पाली में 500 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिनमें से प्रथम पाली में 27 तथा द्वितीय पाली में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए ।
गर्ल्स कॉलेज में प्रथम पाली में 500 तथा द्वितीय पाली में 500 परीक्षार्थियों को शामिल होना था । डीएवी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 300 तथा द्वितीय पारी में 270 परीक्षार्थी निर्धारित थे । बीएवी इंटर कॉलेज मे 300, एमडी के इंटर कॉलेज में 250, सीएमएस इंटर कॉलेज में 208 तथा मॉडर्न इंटर कॉलेज में 500 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ