Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई टीईटी परीक्षा








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! जनपद में टीईटी परीक्षा-2018 को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु  रविवार को दर्जन भर परीक्षा केन्द्रों का डीएम  शंभू कुमार ने निरीक्षण किये। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली की प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा में अजब नारायण इण्टर कालेज कोहड़ा, सीवीएस एकेडमी जोगापुर, डीएवी इण्टर कालेज, मालती इण्टर कालेज, पीबी इण्टर कालेज, पीबी डिग्री कालेज, सरोजनी इण्टर कालेज कुसुमी परीक्षा केन्द्रों का गहन निरीक्षण किये। 




जिलाधिकारी द्वारा नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रों की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी परीक्षा करायी जा रही थी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तत्काल संज्ञान में लिया जा सके और उस पर कार्यवाही की जा सके। उन्होने परीक्षा केन्द्रों पर छात्र/छात्राओं द्वारा ओएमआर शीट को ढीक ढंग से भरा जा रहा है कि नही उसका निरीक्षण किये और उनके जन्म तिथि, नाम, पिता के नाम आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। 






उन्होने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कक्षों का भ्रमण एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी करते रहे यदि कोई अभ्यर्थी नकल करता हुआ पाया जाये तो उसके विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जाये। जनपद में प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा हेतु 35 केन्द्र बनाये गये थे इन केन्द्रों पर परीक्षा हेतु 21710 छात्र पंजीकृत थे जिनमें प्रथम पाली की परीक्षा में 20444 छात्र उपस्थित हुये जबकि 1266 छात्र अनुपस्थित पाये गये।




द्वितीय पाली की उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा के निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने राजकीय इण्टर कालेज, केपी इण्टर कालेज, जीजीआईसी इण्टर कालेज, एमडीपीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रभात एकेडमी अष्टभुजा नगर का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षा में सम्मिलित छात्र/छात्राओं के प्रवेश पत्र, परिचय पत्र, मार्कशीट आदि का भी निरीक्षण किया और उनके जन्मतिथि, प्राप्तांक आदि बिन्दुओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा हेतु 13 केन्द्र बनाये गये थे इन परीक्षा केन्द्रों पर 9381 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 8449 अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित मिले एवं 932 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गये।

 सुरक्षा का  एसपी ने लिया जायजा , जाम हटाने के लिए उतरे सड़क पर
 जिले में आयोजित टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत लगी सुरक्षा व्यवस्था की जांच में निकले जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान देव रंजन वर्मा ने कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ! परीक्षा केंद्रों  का जायजा लेने  निकले पुलिस कप्तान मोहनगंज बाजार पहुंचे ही थे कि बाजार में लगे भयंकर जाम में टीईटी  के परीक्षार्थियों को फसे देख कप्तान का पारा चढ़ गया  और  वह स्वयं जाम हटाने के लिए सड़क पर उतर गए !  मोहनगंज बाजार में लगे जाम को हटवाने के बाद पुलिस कप्तान ने परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा व्यवस्था का भ्रमण कर जायजा लिया ! जाम हटाया जाने के बाद पुलिस कप्तान की प्रशंसा होती रही ! बाजार में चर्चा का विषय बना रहा कि  काश पुलिस कप्तान न पहुंचे तो जाम लगा रहता है और कई परीक्षार्थी  परीक्षा में पहुंचने में विलंब हो जाती !  कप्तान के इस सराहनीय कार्य को लेकर बाजार वासियों में चर्चा का विषय बना रहा !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे