अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तविहीन शिक्षक संघ के लखनऊ में मानदेय मांग के दौरान तथा वित्तविहीन शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दौरान शिक्षको पर आपत्तिजनक बयान देने व वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को बन्द करने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में चल रही मुख्यमंत्री निंदा यात्रा आज बलरामपुर पंहूची ।
यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया तथा इस डीआईओयस कार्यालय में एक दिवसीय निंदा प्रदर्शन धरना व ज्ञापन का आयोजन प्रदेश के दो शिक्षक विधायकों उमेश द्विवेदी व संजय मिश्रा के नेतृत्व में किया गया ।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निंदा यात्रा की अगुवाई कर रहे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व ,विधायक संजय कुमार मिश्र तथा कुमारी रेनू मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों में निकाली जा रही है ।
इसी क्रम में यह यात्रा रविवार को जनपद बलरामपुर में भी जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पंहुची जो एक जनसभा में बदल गयी । जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि उमेश पांडेय ने वित्तविहीन शिक्षकों से ज्ञापन प्राप्त किया। आंदोलित वित्तविहीन शिक्षकों ने अपने भाषण में कहा कि हम पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का लगभग 87% भार अपने कंधों पर उठाए हैं और बेहद कम पारिश्रमिक पर कार्य कर रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार को हमारा एक छोटा सा मानदेय भी नागवार गुजरा और बंद कर दिया जिसका हम विरोध करते रहेंगे ।
मानदेय तत्कालीन सपा सरकार ने शुरू किया था जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है । कार्यक्रम दौरान शिक्षक नेता अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्र, रमेश चंद्र त्रिपाठी विष्णु सिंह, माखन लाल यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद मिश्र, महामंत्री नन्हे पांडेय, भुवनेश्वर प्रसाद पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, वी संघर्ष ,जयप्रकाश शुक्ल, रामकरन मिश्र, अवनीन्द्र त्रिपाठी, सी डी मिश्र, पारस नाथ, वी के शुक्ल, सत्यव्रत सिंह , प्रहलाद कुमार पटेल, सहित सैकड़ों वित्त विहीन शिक्षक भी संघर्ष यात्रा में शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ