गोण्डा: उपजिलाधिकारी मनकापुर के निर्देश पर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी ने सरकारी को जालसाजी करके बैनामा कर मकान बना लेने के मामले एक महिला समेत चार लोगो के विरुद्व सरकारी सम्पति क्षति समेत विभिन्न धाराओ प्राथमिक दर्ज किया गया है।
उपजिलाधिकारी मनकापुर जेबी सिंह के निदेंश पर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी स्वत्रंत प्रताप सिंह पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि नगर पंचायत की सरकारी जमीन बंजर से जुडा है।जिसकी कीमत लाखो रुपये बतायी जा रही है।यसडीयम जेबी सिंह ने सरकारी जमीन के बारे में जांच-पड़ताल किया गया तो पता चला कि उक्त जमीन ग्राम भिटौरा के बंजर खाते में दर्ज कागजात है।जो नगर पंचायत की सरकारी भूमि है।
उक्त जमीन को हड़पने व नाजायज लाभ लेने के लिये मोहल्ला गायत्री नगर निवासनी पुष्पा तिवारी पत्नी महेन्द्र नाथ तिवारी उर्फ भाई जी,विश्वनाथ तिवारी पुत्र पराग दत्त तिवारी,ग्राम कलेनिया निवासी ओम प्रकाश पुत्र रामफेर व ग्राम धुसवा निवासी राम शंकर सिंह पुत्र बाबू सिह ने कूट रचित दस्तावेज तेैयार कर फर्जी तरीके से बैनामा कर मकान बना लिया।
ईओ के तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगो के विरुद्व विभिन्न धाराअो में प्राथमिक दर्ज कर लिया है।वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि ईऒ के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ