Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आग बुझाने जाते समय फायरमैन की अचानक तबीयत खराब होने से मौत






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! लगी आग की सूचना पर बुझाने जाते समय  फायरमैन की अचानक तबियत खराब होने से अचेत हो गया , जिसे आनन-फानन में  पुलिसकर्मियों ने स्थानीय चिकित्सालय ले गए  जहां से गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया  जहां पर चिकित्सकों ने फायरमैन को मृत घोषित कर दिया !
फाइल फोटो फायर मैन
जानकारी के अनुसार जनपद के थानाक्षेत्र उदयपुर के मंगापुर में स्थिति फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन सुभाष चन्द्र सिंह पुत्र स्व0 भगवान बक्स सिंह निवासी नूरपुर थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर 17 नवंबर की रात्रि 23:45 बजे ग्राम दूबे का पुरवा मुबाकरपुर थाना उदयपुर में लगी आग की सूचना पर अग्नि शमन वाहन संख्याः यूपी 72 जी 0290 पर अपनी फायर टीम के साथ रवाना हुये। रास्ते में ग्राम बक्सी का पुरवा के पास फायर मैन सुभाष चन्द्र सिंह का स्वास्थ बिगडने लगा और वे बेहोश हो गये। इस सूचना पर थाना प्रभारी उदयपुर व यूपी 100 की गाडी तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर मैन सुभाष चन्द्र सिंह को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र सांगीपुर ले आये जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। 



जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में चिकित्सकों द्वारा फायर मैन को मृत घोषित कर दिया गया।
    रविवार को पुलिस अधीक्षक  देव रंजन वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फायर मैन स्व0 सुभाष चन्द्र सिंह को शोक सलामी दी ! इसके उपरांत  सलामी शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों मैं रो रो कर बुरा हाल बना लिया था !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे