शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ ‘शक्ति’ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शिवराम इंटर मीडिएट कालेज कुशहा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है जो खांसने और छीकने से एक बीमार बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलता है। यह बच्चो में गंभीर कुपोषण, दस्त, निमोनिया और दिमागी बुखार भी हो सकता है।
बीमार बच्चे में बुखार, शरीर मे लाल दाने, नाक बहना, आंख आना आदि लक्षण से इसकी पहचान होती है। गर्भवती महिला में रूबेला संक्रमण से अजन्मे बच्चे में जन्म दोष जैसे अंधापन, बहरापन, मंदबुद्धि, दिल मे सुराग जैसी भयंकर बीमारी हो सकती है। इससे बचाव हेतु टीकाकरण जरूरी है। इस अवसर पर उपस्थित उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के. सिंह ने फाइलेरिया टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। लांयस क्लब के जोन चेयर परसन संतोष भगवन ने बताया कि खसरा और रूबेला टीकाकरण का अभियान अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर डब्लूएचओ यूनिसेफ तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है। प्रतापगढ़ के सभी क्लब इसमें सहभागी रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा श्रीवास्तव व संचालन लक्ष्मी मिश्रा सचिव लायंस क्लब शक्ति ने किया। यूनिसेफ के वकील अहमद ने कहा कि अगर आपका बच्चा 9 माह से 15 वर्ष की आयु में है तो उसे मिजिल्स रूबेला एमआर का टीका जरूर लगवाये। यह अभियान 26 नवम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके अंतर्गत खसरा रूबेला का टीका स्कूलों अस्पतालो आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बिल्कुल मुफ्त में लगाया जाएगा। लायंस क्लब शक्ति की कोषाध्यक्ष रेखा शुक्ला ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर चिकित्सक डा. मनीष मौर्या, डा. आरपी शुक्ला, शैलेन्द्र तिवारी, दिवाकर तिवारी फिजियोथिरेपी पराक्रम सिंह, डा. अफरोज महिला रोग विशेषज्ञ ने छात्र छात्राओं को नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न रोगों की जांच कर दवा उपलब्ध कराया। बालिकाओं को पैड भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध के अध्यक्ष संतोष पांडेय, लायंस क्लब हर्ष के उपाध्यक्ष क्षितिज श्रीवास्तव, चेयर पर्सन अनीता पांडेय, शिवराम इंटर मीडिएट कालेज के प्रबंधक आशुतोष तिवारी, प्रधानाचार्य संत कुमार मिश्रा, श्री पाल आदि ने सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ