शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बॉर्डर के निकट ढकवा - सुल्तानपुर मार्ग पर एक 10 टायरा खड़ी ट्रक से भारी मात्रा में पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया है !
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु किए जा रहे प्रयास के क्रम में एएसपी पूर्वी अवनीश कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी पट्टी गया दत्त मिश्र के निकट सर्वेक्षण में थाना आसपुर देवसरा उप निरीक्षक राजकुमार उप निरीक्षक निकेत भरद्वाज में हमराह के साथ थाना क्षेत्र के ढकवा बाजार पर वांछित वारंटी की तलाश में देखभाल कर रहे थे !
इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम सिंगरामऊ बॉर्डर के लिए रवाना हुई यहां पर बॉर्डर से कुछ दूर पहले ही मुखबिर खास के इशारे पर पुलिस टीम ने एकबारगी होकर दबिश दी किंतु पुलिस की आहट पाकर ट्रक में बैठे दो व्यक्ति बाहर निकल कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ! पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब व उक्त वाहन दस टायरा ट्रक नंबर एच आर 37 डी 0068 को कब्जे में ले लिया है !
ट्रक के साथ कुल 427 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद किया ! बरामद शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है ! पुलिस ने बरामदगी के संबंध में इलाकाई थाना में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी है ! उधर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम को 5 हजार रूपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ