Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेल में हारने जीतने से अधिक महत्त्व खेल में भाग लेने से होता है :सीडीओ








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में व स्वर्गीय सत्यजीत शर्मा की स्मृति में चल रहा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को  फाफामऊ और ड्रीम एडवरटाइजिंग प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें ड्रीम एडवरटाइजिंग ने फाफामऊ को 4 विकेट से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया !






 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफामऊ की टीम ने 29.4 ओवरों में 201 रन पर सिमट गई जिसमें प्रतीक सिंह ने 75 तथा प्रीतेश  सोनकर ने 49 रनों का योगदान दिया ! ड्रीम एडवरटाइजिंग की ओर से दानिश ने 4 व राहुल ने तीन सफलता अर्जित की! जवाब में ड्रीम एडवरटाइजिंग की टीम ने 25.4 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया !
जिसमें नाबाद 51 रन वासु तिवारी ने तथा 41 रविंद्र आनंद ने बनाए !  फाफामऊ की ओर से कुंदन व कनक ने दो-दो सफलता अर्जित की ! मैच के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया !  इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद  मुख्य विकास अधिकारी  राजकमल यादव ने कहा कि खेल को ईमानदारी पूर्वक खेलना चाहिए और टीम के साथियों एवं विरोधियों के प्रति शिष्टाचार बरतना चाहिए। खेल में हार और जीत तो होती है। 





खेल की भावना एक दृष्टिकोण है जिसके अनुसार खेल में हारने और जीतने से अधिक महत्व अच्छे से खेलने और खेल में भाग लेने को दिया जाता है।  इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिये।  इस मौके पर एसडीएम सदर सत्य प्रकाश सिंह ने  कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है।






खेल को खेल भावना से खेलें इसमें अत्यधिक महात्वाकाँक्षा न रखें, जिससे विजय प्राप्त करने के लिये किसी गलत रास्ते पर न जायें। इसके अलावा अन्य लोगों में दिनेश सिंह दिनेश शर्मा प्रतिनिधि मंत्री महेंद्र सिंह भूपेंद्र मणि त्रिपाठी राघवेंद्र शुक्ला रविश मिश्रा अनुप ओझा  परमानन्द मिश्रा अविनाश शर्मा राजेंद्र श्रीवास्तव क्रीडा अधिकारी सुश्री भानू  प्रसाद के साथ आदि लोग मौजूद रहे  और अपने विचार व्यक्त किए! समारोह के दौरान  आयोजन समिति द्वारा  विजेता टीम को ट्राफी और 25 हजार रूपए नगद  तथा उपविजेता टीम को ट्राफी और 15 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया ! 




कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया ! अंत में आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी व क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे