शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा पदयात्रा के चौथे दिन अजीत नगर वार्ड से नगर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई ! पदयात्रा में वार्ड के आम जनों से मिलकर भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की नीतियों योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है !
कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता शौचालय योजना उज्जवला योजना सौभाग्य योजना आयुष्मान भारत योजना सुकन्या समृद्धि योजना निराश्रित पेंशन वृद्धा पेंशन दिव्यांग पेंशन योजनाओं से कैसे लाभान्वित हो जानकारी दी ।
पद यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा नेता अजय सिंह नगर अध्यक्ष संजय सिंह नगर महामंत्री अजय भारती जिला महामंत्री श्यामसुंदर टाऊ मीडिया प्रभारी गिरीश पांडे नगर उपध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सभासद अनिल सिंह आशुतोष सिंह सिद्धार्थ सिंह अज्जू श्रीवास्तव ज्ञानेश मिश्रा शिव शंकर मिश्रा धर्मशील शुक्ला आशीष जयसवाल प्रदीप महिला मोर्चा यशोदा उपाध्याय ज्योतिमा चौहान कुसुमलता सिंह शांति चतुर्वेदी पार्वती सिंह आदि नगर मंडल के सभी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ