Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार, युवती की तहरीर पर दर्ज हुवा एफआईआर








ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर युवक द्वारा संबंध बनाया गया। उसके बाद दहेज के लालच में युवक ने दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी कर ली। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। 




    कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है, जिसमें कहा गया है कि उसी के मोहल्ले का एक युवक जो उसी की जाति का है, तीन वर्ष पहले जब वह कोचिंग करने या कॉलेज जाने के लिए निकलती थी तो वह लगातार पीछा करता था। उसके बाद उसने शादी का झांसा दिया और फिर बरगला कर घुमाने फिराने के लिए ले जाने लगा।






 जब उसने संबंध बनाने का प्रयास किया तो युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर युवक ने एक मंदिर में युवती को ले जाकर भगवान को साक्षी मानते हुए माला पहनाई और अंगूठी पहनाकर पत्नी स्वीकार किया। एक माह पूर्व युवती ने शादी को सार्वजनिक तौर पर करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंंकार किया और दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगा। युवती का आरोप है कि अभी हाल ही में युवक की सरकारी नौकरी लगी है जिस पर उसे दहेज अधिक मिलने लगा और दहेज के लालच में उसने उससे शादी करने से इंंकार कर दिया और यह कहा कि तुम्हारे परिवार के लोग मुझे इतना दहेज नहीं दे पाएंगे। इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। 





लगातार तीन वर्षों से उसके द्वारा संबंध बनाया गया और अब उसे धोखा देकर दूसरी शादी रचाने की तैयारी की जा रही है। युवती द्वारा मना करने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके मोहल्ले के ही सूरज नाम के युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचना कराई जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे