सुनील उपाध्याय
बस्ती। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को यादगार बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से चलाये जा रहे कमल संदेश पदयात्रा के क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेन्द्र पाल ने अपने समर्थकों के साथ मुण्डेरवां कस्बे में पदयात्रा निकाली। उन्होने आम जनता को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।
जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुये भाजपा नेता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने वंशवाद और भाई भतीजावाद की कुत्सित मानसिकता से बहुत ऊपर उठकर इमानदार और जवाबदेह कार्य संस्कृति विकसित की, जो कांग्रेस को रास नही आ रही है। भाजपा का विकास जन जन की जुबान है। कांग्रेस की हकीकत जनता से छिपी नही है। कांग्रेस नेतृत्व जितना भाजपा पर हमले कर रहा है, भाजपा की लोकप्रियता उतना ही बढ़ रही है। उन्होने कहा प्रदेश की जनता को खाद बीज की किल्लत और रसोई गैस के लिये पुलिस की लाठियां कभी नही भूलेंगी। नतीजा ये है कि जनता 2019 में एक बार फिर केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवादी सरकार को मौका देना चाहती है।
जीतेन्द्र पाल ने कहा कि कमल संदेश पद यात्रा के दौरान जनता का व्यापक समर्थक मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। यात्रा की सफलता यह रेखांकित करती है कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होने पद यात्रा की सफलता के लिये पार्टी समर्थकों और आम जनमानस के सहयोग के प्रति आभार जताया। पदयात्रा में भाजपा मुण्डेरवां मण्डल के अध्यक्ष अविनाथ श्रीवास्तव रवि ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से घबराया विपक्ष तरह ताह से जनता को गुमराह कर रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवांशु मिश्रा एवं महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा देश का भरोसा बीजेपी के साथ के साथ है। मण्डल अध्यक्ष गुलाब श्रीवास्तव ने कहा विपक्षी नेताओं के अनर्गल प्रलाप का कोई प्रभाव नही पड़ने वाला है। पद यात्रा में प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश जयसवाल, अनीस अंसारी, अजीत सिंह, मोहम्मद फौजी, अमित पाल, श्याम शंकर तिवारी, प्रिंस त्रिपाठी, हरिश्चंद्र सिंह, बालमुकुंद चौधरी, वीर बहादुर चौधरी, राहुल पाल, अजय पांडेय, अध्यक्ष अजय मोदनवाल मंडल किसान मोर्चा मुंडेरवा आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ