Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाले में मिली युवक की लाश, पोस्टमार्टम को भेजा









मिथलेश शुक्ला (नीतू पंडित)
बभनान। गोण्डा:कुआनों नदी के किनारे स्थित एक नाले में एक युवक लाश मिली। शौच करने निकले लोगों ने देखा तो सूचना खोड़ारे गोंडा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। दिया।





गोण्डा के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बकसरिया के मजरा केवटहिया के बगल स्थित नाले में एक 32 वर्षीय युवक की लाश दिखी। देखेत ही देखते घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसकी पहचान केशवनगर ग्रांट के मजरा बड़की केवटहीया निवासी सहरागी उर्फ गोदई (32) पुत्र राम शब्द के रूप में हुई। उसके बड़े भाई जोगी ने बताया कि सहरागी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इस बावत थानाध्यक्ष खोड़ारे इन्द्रजीत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे