Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आर्य वीर दल की बैठक में किया गया टो लियों का गठन










अखिलेश्वर तिवारी/भानू प्रकाश तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के मोहल्ला खलवा स्थित ओम भवन में दिल्ली से आए क्रांतिकारी सन्यासी स्वामी शिवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आर्य वीरों की एक बैठक हुई जिसमें चैत्र में आने वाले भारतीय नव वर्ष के स्वागत में ओम ध्वज धारी 500 बाइक सवारों की दयानंद सेना का टोली गठन कर के 20 टोलियां बनाई गई । प्रत्येक टोली में 25-25 आर्य वीर का पंजीकरण होगा ।





                जानकारी के अनुसार बजरंगी टोली के नायक आर्य वीर दल के जिलाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे , श्रद्धानंद के सत्य प्रकाश शुक्ला, बिस्मिल के दद्दू त्रिपाठी, हेडगेवार के संजय मिश्र, गोलवलकर के मंटू सिंह, शिवाजी के करुणेश प्रताप सिंह, गोस्वामी के विनोद गिरी, लव कुश के अंशु मिश्रा, लहरी के तीर्थ सागर पांडे, श्री कृष्ण के डॉक्टर संजीव सिंह, श्री राम के हरि कांत मिश्रा एडवोकेट, सुभाष चंद्र बोस के राजेश्वर मिश्र, भरत के रमेश पाठक, महाराणा प्रताप के अभिषेक कसेरा, आजाद के क्रांति शुक्ल , लेख राम के सौरभ त्रिपाठी, चाणक्य के सेतुबंध त्रिपाठी, भगत सिंह के राजेश्वर मिश्र, परशुराम के अम्बरीष शुक्ल तथा आस्था के मनीष चतुर्वेदी टोली नायक नियुक्त किए गए। सभी टोली नायकों का सेना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। 





टोली नायकों को ओम ध्वज एवं महर्षि दयानंद का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वामी जी ने राष्ट्र रच्छा पर ऐतिहासिक उद्बोधन दिया। स्वामी जी ने बताया कि जिस समय देश में अंग्रेजों के विरुद्ध कोई एक शब्द भी नहीं लिखने की हिम्मत करता था उस समय महर्षि दयानंद ने सत्यार्थ प्रकाश में उनके विरुद्ध लिखकर आजादी का महत्व बताया जिसे पढ़ पढ़ कर लाला लाजपत राय, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू से लेकर अशफाक उल्ला खान तक आजादी की लड़ाई में सम्मिलित हुए । आजादी की लड़ाई के 90% बलिदानी आर्य समाज से ही थे । आर्य समाजी होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने गांधी के दबाव में आकर देश की बागडोर नेहरू के हाथों में सौंप दिया और गांधी की ही जिद के कारण देश के बटवारे के समय हिंदुस्तान में मुसलमान व पाकिस्तान में हिंदू रह गए ।जबकि डॉ अंबेडकर  से लेकर जिन्ना तक ने हिंदुस्तान में एक भी मुसलमान ना रहने व पाकिस्तान में एक भी हिंदू के ना रहने की प्रबलता की वकालत की थी । 




पाकिस्तान तो अपने यहां हिंदुओं का धर्मांतरण व हत्या करके लगभग सफाया कर चुका है जबकि राजनेताओं की गलत नीतियों के कारण हिंदुस्तान में मुस्लिम आबादी दिन दूनी रात चौगुनी के रफ्तार से बढ़ रही है । हिंदुस्तान की रक्षा करने का वादा करके सत्ता पाने वाली भाजपा सरकार भी हलाला व तलाक़ के हाथ में ही उलझ कर रह गई और प्रधानमंत्री इंदौर के दाऊदी मस्जिद में माथा तो टेक आये लेकिन श्री राम की अयोध्या तक ना तो आये और ना ही कॉमन सिविल कोड व विवाह एवं संतान पैदा करने हेतु एक समान कानून, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने व राममंदिर  निर्माण हेतु कानून बनाने की बात की । राष्ट्र रक्षा पर रोमांचकारी ऐतिहासिक उद्बोधन देकर स्वामी जी ने आर्य वीरों में राष्ट्र भक्तों की ज्वाला धधकयी । 





भजन उपदेशक पंडित राजेश पंछी ने हमारे देश की महिमा बड़ी सुहानी है तथा बलिदानियों के रक्त से जमीन हो गई थी लाल- गीत सुनाकर श्रोताओं को भारत माता की भक्ति से ओतप्रोत कर दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रास बिहारी शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि रंजना पाण्डेय व कपिल मदान उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी आर्य ने किया और आए हुए अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे