अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पूरे जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । आज कोतवाली जरवा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।
पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार कोतवाली जरवा के उपनिरीक्षक मायाराम अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल किशन प्रसाद व कांस्टेबल अवधेश यादव के साथ अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों गुड्डू पुत्र जिल्ले व राधिका पुत्र लाले निवासी थाना तुलसीपुर को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया ।
दोनों के विरुद्ध कोतवाली जरवा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ