Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परिवार परामर्श केंद्र पर 5 जोड़े सुलह समझौते के बाद एक साथ रहने को हुए राजी








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर  में परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक रविवार को आयोजित की गई बैठक में कुल 32 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत थीं, जिसमें 9 पत्रावलियों में दोनो पक्ष उपस्थित हुए । परामर्शदाताओं द्वारा परामर्शन के बाद 05 पत्रावलियों का सुलह समझौते के आधार पर सफल निस्तारण सम्भव हो सका ।





 परामर्श कॉमेडी के प्रयास से जिन जोड़ों ने एक साथ रहने के लिए स्वीकृति प्रदान की उनमें श्यामराजी बनाम लड्डू थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर, विनय कुमार  बनाम श्री मती पार्वती थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर, विजय कुमार बनाम सुमन देवी थाना सद्दुल्ला नगर जनपद बलरामपुर, सतीश चन्द्र पाण्डेय बनाम प्रियंका थाना गौरा चौराहा जनपद  बलरामपुर एवं श्रीमती मौसिज फातिमा बनाम कामिल अब्बास थाना उतरौला बलरामपुर शामिल हैं ।




 बैठक में मुख्य परामर्शदाता अरुण यादव ,  संजय पाण्डेय, तनवीर जहां व वंदना  मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा वही निस्तारण में प्रभारी महिला थाना  मानवेन्द्र पाठक, म0हे0का0 अन्नपूर्णा अवस्थी व म0का0अंजू त्रिपाठी का  प्रयास सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे