शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! विधानसभा सभा सदर क्षेत्र के जहनईपुर कुसमी में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते और जनता की समस्याओं से रूबरू होते हुए सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को कमल जनसंदेश पदयात्रा निकाली गई।
जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इस मौके पर सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों से सबको अवगत कराएं। लाभार्थियों से मिलें और उनकी समस्याओं को सुनें।
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अच्युतानंद पांडेय अमरेश पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष सदर अखिलेश पंडित आलोक गर्ग यात्रा प्रमुख सदर पंकज मिश्र चंदन संदीप मिश्र राहुल मिश्र सुशील चंद्र शुक्ल अभिषेक पांडेय संदीप गौतम कुलदीप गौतम जय सिंह यादव नीरज मिश्र भाजपा नेता बागीशचंद्र मिश्र अवनीश मिश्र सत्यम रामजी मिश्र रामसुख पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ