शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! स्वर्गीय जगदीश मातनहेलिया की पावन स्मृति में उनके सामाजिक सरोकारों जनहित पर जीवन मूल्यों व उच्च नैतिक सिद्धांतों के प्रति समर्पित ट्रस्ट की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य समाज में समानता व सौहार्द पूर्ण वातावरण का सृजन कर समस्त नागरिकों के सर्वागीण विकास को सहज रूप से संभव करने में सक्षम परिस्थितियों को सुनिश्चित करना है ! उक्त बातें पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ शिवानी मातनहेलिया ने कही !
उन्होंने कहा कि समाज से अर्जित संसाधनों को समाज के जन कल्याण के लिए अर्पित करने की आकांक्षा रखते हुए हम ऐसे आदर्श समाज के निर्माण में सहायक बनने के लिए प्रस्तुत है ! डॉ शिवानी ने कहा कि स्वर्गीय मातनहेलिया के जीवन पर्यंत जिन विषयों के लिए समर्पित रह कर कार्य करते रहे वह बिंद ही ट्रस्ट की प्रतिबद्धता के प्रमुख आयाम होंगे ! स्वर्गीय जगदीश मातनहेलिया की पुण्य स्मृति के प्रति समर्पित जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के अवसर पर आयोजित लोकार्पण व स्थापना दिवस समारोह 12 दिसंबर को नगर के किशोरी सदन में आयोजित किया गया है !
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबे के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह डॉ महेंद्र सिंह सहित जिले के कई नाम गिरामी हस्तियां शामिल हो रही है ! उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग कहीं न कहीं पीड़ित है उसी वर्ग को संस्था के माध्यम से मानसिक सहयोग कर ट्रस्ट के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा ! इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि मैं एक कलाकार हूं जो कल्पनाओं को मूर्ति देने का सपना होता है !
कलाएं मनुष्य का पेट नहीं भरते हैं ! इस दौरान मौजूद एमडीपीजी के प्राचार्य डॉ अयोध्या नाथ त्रिपाठी प्राचार्य डॉ बृजभान सिंह संस्कार प्रज्ञा वर्धन ओकेडमी की चेयरपर्सन नीतू राजेश अग्रवाल पूर्व सांसद सीएन सिंह जूनियर बार अध्यक्ष पूर्व रोहित शुक्ला पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ