सुनील उपाध्याय
बस्ती । आज बस्ती आरपीएफ ने को पूरबिया एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुल 97 पैकेज बिना बुकिंग का लावारिस माल पकड़ा है । समय 14.10 पर आई गाड़ी को RPF और वाणिज्य विभाग ने चेक किया तो चेकिंग स्टाफ सकते में आ गया । आगे के तीन जनरल कोच में सेकड़ो पैकेज ( प्रत्येक पैकेज करीब 40 से 50 kg) के लावारिस मिले l
पूछताछ पर किसी ने अपना न होना बताया जिस पर कुलियों, स्टेशन के रेलवे स्टाफ ने बड़ी मेहनत से पैकेज उतारा। समय अभाव में सारे पेकेज नही उतारे जा सके जिसको आगे के स्टेशन पर उतारा जाएगा । सभी पैकेजों में नया और पुराना साड़ी, ऊनी कपड़े है जो संभवतः दिल्ही से लाये गए है l
कुल 97 पैकेज प्रत्येक का औसतन वजन 45 kg कुल 4365 kg होना पाया गया जिसका जुर्माणित रेलवे भाड़ा 1 लाख के आस पास है l अभी तक सामान का स्वामी सामने नही आया है l मामले की जांच की जा रही है इतने बड़े पैमाने में बिना बुकिंग माल कैसे आया इसकी जांच की जा रही है l


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ