अमेठी जिले में भाजपा नेता के गोदाम में संचालित अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस छापेमारी में पुलिस ने लाखों की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को यहां शराब के साथ शराब बनाने के यंत्र, सील, शीशी, ढक्कन और रैपर बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 40 लाख है।
प्रेस नोट के अनुसार अमेठी की स्वाट जगदीशपुर, के कमरौली की संयुक्त पुलिस टीम ने दिनांक 08 /12/ 2018 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर में औद्योगिक क्षेत्र कमरौली के रोड नं 3 पर भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र पासी के मकान में दबिश डाल कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस मकान को पहले गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था
मौके से पुलिस ने शराब बनाते 12 लोगों को भी गिरफ्तार किया है मौके से भारी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित शराब बनाने के उपकरण ,4पेटी लदी एक सफारी और बड़े स्तर पर चल रहे शराब बनाने के फैक्ट्री को सील कर दिया है।
पकड़े सभी अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ