Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिव मंदिर परिसर की खुदाई के समय निकला नरकंकाल








अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। शनिवार की शाम इटियाथोक थाने के सदाशिव बाजार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर के किनारे खुदाई के दौरान एक पुराना नर कंकाल मिला है। यह सूचना आसपास फैली तो काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।







    ग्राम प्रधान नान बाबू वर्मा ने बताया कि सदाशिव बाजार में शिव मंदिर स्थापित है। काफी पुराना मंदिर होने के कारण इसकी जल निकासी के लिए बगल में ही सोखता बनवाने के लिए खुदाई की जा रही थी। गड्ढे की खुदाई के दौरान खोपड़ी और हड्डियां निकलीं। यह जानकारी आस-पास फैली तो काफी लोग इकट्ठा हो गए।





    खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके शुक्ला ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। पुराना मंदिर होने के कारण पास ही समाधि भी है।बताया जाता है कि यहां किसी  साधु ने समाधि ली थी। उसी के अवशेष खुदाई के दौरान निकले हैं। शिव मंदिर समिति ने इन अवशेषों का अयोध्या में क्रिया कर्म करने का फैसला किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे