Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम रिपोर्ट खोलेगी सुमन व राजेन्द्र के मौत का राज




शवों की हुई शिनाख्त, सुमन गोण्डा की तो राजेन्द्र बलरामपुर का था रहने वाला

सुमन की पोखरे के अन्दर तो राजेन्द्र की सागौन के पेड़ से लटकती मिली थी लाश

मिथलेश (नीतू पंडित )


बभनान। गोण्डा
चैबीस घंटे बाद पुलिस पोखरे के अन्दर मिली युवती व पेड़ से लटकते मिले युवक के शव की शिनाख्त कराने में कामयाब हुई।





 मृतका युवती गोण्डा तो मृतक युवक बलरामपुर जिले का रहने वाला है। शव की शिनाख्त होते ही मृतका के गांव में सन्नाटा पसर गया है। जांच.पड़ताल में पहुंची पुलिस को कोई भी बालिग महिला या पुरूष नहीं मिला। चैबीस घंटे बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई अभियोग दर्ज नहीं किया है। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है।





विगत् शुक्रवार की सुबह गोण्डा के खोंड़ारे थाना क्षेत्र के पिपरा बाराखां गांव के पूरब स्थित पोखरे के अन्दर एक बाइस वर्षीया युवती व सत्ताइस वर्षीय युवक की लाश सागौन के पेड़ से लटकती हुई मिली थी। खेत में काम करने निकले लोगों ने दो.दो शव देखे तो हड़कम्प मच गया। 




यह बात क्षेत्र में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेज दिया। शव के पास मिली मोबाइलों के सहारे पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की। 




घटना स्थल पहुंचे डीआईजी देवीपाटन रेंज अनिल कुमार राय ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया। बरामद मोबाइलों को सर्विलांस सेल प्रभारी राजकुमार सिंह को दिया गया। सर्विलांस सेल की मदद व पुलिस जांच.पड़ताल में मृतका युवती की पहचान गोण्डा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के पिपरा बारा खां गांव निवासी सुमन (22) पुत्री राम लखन व मृतक युवक की बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के मंगुरहवा गांव निवासी राजेन्द्र (27) पुत्र सतिराम के रूप में हुई। 






मृतक राजेन्द्र के बड़े भाई सुरेन्द्र की ससुराल पिपरा बारा खां गांव निवासी रामदेव के घर है। एक साल पहले भाई की शादी हुई थी। तभी से राजेन्द्र का अना.जाना था। शवों की शिनाख्त होने के बाद स्थानीय लोग तरह.तरह के कयास लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के मौत का कारण आशनाई ही है। शवों की शिनाख्त होने के बाद हरकत में आई पुलिस मौत से परदा उठाने में अभी असफल है। 




इस बावत पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जटा शंकर राव ने बताया कि घटना स्थल सहित मृतका के घर का मुआयना किया गया लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे