शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरापूरेबदल में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे के संचालक पुत्र पर अपाचे सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से उनकी गाड़ी के गेट पर निशान बन गया। वह बाल-बाल बच गये। दिन दहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार थाना फतनपुर के गौरा पूरे बदल निवासी ताड़क नाथ तिवारी ने लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर अपने गांव के सामने ही एक ढाबा खोल रखा है।
उनके पुत्र नितीश तिवारी (28)का आरोप है कि वह शनिवार की सुबह 9:15 बजे के करीब अपने चार पहिया वाहन से ढाबे का सामान लाने बादशाहपुर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि जैसे ही वे अपने ढाबे से कुछ दूर गये थे कि पहले से ही वहां खड़े अपाचे सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब वह अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी किये तो उन लोगों ने फायर झोंक दिया । फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े तब तक बाइक सवार बदमाश फतनपुर बाजार की तरफ भाग निकले ।
उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस भी मौके पर पहुंची देखा तो उनकी गाड़ी के गेट पर गोली का निशान बना हुआ था। फतनपुर पुलिस को मामले की तहरीर दी गयी है। थानाध्यक्ष फतनपुर एस करन यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है मामला संदिग्ध लग रहा है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ