अमरजीत सिंह
अयोध्या ।रुदौली कोतवाली चौकी अंतर्गत दशरतमऊ गांव में रविवार को नहर के समीप आज सुबह लगभग 5बजे मनोहर पुत्र हुबलाल उम्र लगभग 62 वर्ष की सुबह शौच के लिए गए तभी अचानक आयी नहर में युवक का पैर पिसलने से बुजुर्ग की मौत हो गयी है।
काफी मशक्कत के बाद घर वाले और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।मनोहर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण के मुताबिक मनोहर के परिवार में पत्नी व तीन पुत्र हैं।ग्रामीणों और घर वाले ने मौत की सूचना भेलसर चौकी को भी दे दी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ