Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अम्मा साहेब ट्रस्ट ने आयोजित किया सम्मान समारोह व पेंशन वितरण कार्यक्रम








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! स्वस्थ सामाजिक मूल्यों को महत्व प्रदान करना सभी का नैतिक दायित्व है । उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री विज्ञान परिषद प्रयाग राज के डॉ शिव गोपाल मिश्र ने अम्मा साहेब ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहीं ! 





उन्होंने कहाकि जिन्हें समाज का भय हो वास्तव में वे ही सामाजिक प्राणि होते हैं तथा स्वयं बुरे कार्यों से दूर रहने का प्रयत्न करते हैं जिसके लिए अम्मा साहेब ट्रस्ट का प्रयत्न वास्तव में सराहनीय एवं प्रशंसनीय है ।ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्य चन्द्रभान सिंह एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया ।  इस दौरान डॉ शिव गोपाल मिश्र को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अम्मा साहेब ट्रस्ट द्वारा सारस्वत अभिनन्दन सहित सम्मान पत्र से विभूषित किया गया । 





डाॅ0 दिनेशमणि-प्रोफेसर रसायन विज्ञान विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद)-प्रयागराज विवेक पाण्डेय  सहित आधा दर्जन लोगों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ0 दयाराम मौर्य रत्न द्वारा की गयी तथा संचालन ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा ने की ! 






उक्त अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी विजय चितौरी रोशनलाल उमरवैश्य  राजीव कुमार आर्य सुनील कुमार सिंह विजय नारायण पाण्डेय प्रेम कुमार पाण्डेय राजू केसरवानी कुंज बिहारी लाल मौर्य सहित आदि रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे