Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिव्यांगजन विभाग कर रहा कवायद










 नुक्कड़ नाटक व पंपलेट के माध्यम से दिव्यांगों को किया जा रहा है जागरूक
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा  संचालित योजनाओं का जिले के विभिन्न बाजारों व चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का विभाग द्वारा सफलतम प्रयास जारी है ! 




इस दौरान चौराहों बाजारों में आयोजित नुक्कड़ नाटक  के माध्यम से दिव्यांग पेंशन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार दुकान निर्माण एवं संचालन कृतिम  अंग एवं सहायक उपकरण  दिव्यांग युनिक आईडी कार्ड सहित विभिन्न दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा कवायद की जा रही है !  





उक्त संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने देते हुए बताया कि अभी हाल में ही विभाग द्वारा छह सात और 8 दिसंबर को जिले के समस्त तहसीलों में आयोजित नुक्कड़ नाटक हुआ योजनाओं के संबंध में पंपलेट का वितरण कर दिव्यांग जनों को विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया ! उन्होंने बताया कि लोगों से उनके अधिकारों और मतदान करने के लिए प्रेरणा दी गई और शासन द्वारा संचालित योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर विस्तृत तरीके से विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे दिव्यांग जनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे