अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अभी भले ही कई महीने सेष हों परंतु भारतीय जनता पार्टी उसे करीब मान कर चल रही है । शायद यही कारण है कि भाजपा समय-समय पर विभिन्न महापुरुषों के नाम पर तमाम कार्यक्रम चला कर आम जनता के बीच पहुंचने का मौका नहीं गवाना चाहती है ।
इस वर्ष महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है और महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा गांव गांव पदयात्रा निकालकर जनता के द्वार तक अपने प्रतिनिधियों को भेज रही है, ताकि भाजपा के नेता लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक कर सके और प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता सके । इस कार्य के लिए पार्टी ने अलग अलग नेताओं के अगुवाई में टीमों का भी गठन किया है ।
सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा इस अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं । वह प्रतिदिन दर्जनों गांव का पद यात्रा कर वहां के लोगों के साथ चर्चा परिचर्चा करते हैं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी भी देते हैं । सांसद चौपाल लगाकर जन समस्याओं को भी सुनते हैं तथा समस्याओं के निदान के लिए वहां मौजूद अधिकारियों तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपते हैं जिससे की जनता की समस्याएं दूर हो और पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बरकरार रहे ।
सांसद ने आज विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के विकासखंड पचपेड़वा क्षेत्र में कई गांव में पहुंचकर पदयात्रा किया । यह सभी गांव भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के वे गांव हैं जहां पर जनप्रतिनिधियों का आना जाना बहुत कम होता है । हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इस परंपरा को भारतीय जनता पार्टी ने विशेषकर सांसद दद्दन मिश्रा ने तोड़ दिया है । दद्दन मिश्रा बलरामपुर के ऐसे सांसद बन गए हैं जो अपना अधिकांश समय जनता के बीच दे रहे हैं ।
इससे पूर्व जनता के बीच चर्चा रहती थी कि सांसद जीतने के बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं देते परंतु दद्दन मिश्रा ऐसे सांसद बन चुके हैं जो बराबर अपने क्षेत्र में रहते हैं ।आज उन्होंने जिन सीमावर्ती गांव का दौरा करके पदयात्रा किया उनमें पिपरा मंडल के ग्राम सभा परसा और गणेशपुर तथा पचपेड़वा मंडल के कोहरगड्डी और चंदनपुर गांव शामिल हैं जहां पर सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने टोली के साथ पदयात्रा किया । पद यात्रा के दौरान उनके साथ विनय तिवारी जिला महामंत्री, दिलीप कुमार मौर्या, रामजी तिवारी, रामसमुझ यादव, पृथ्वीपाल थारु, छोटकू यादव, सहज राम गुप्ता, रामानंद पांडे, सियाराम चौहान, जगत राम पासवान, मेघनाथ गौतम व सहज राम पाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ