Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मिशन 2019 पर किया गया मंथन












अखिलेश्वर तिवारी 
राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रावस्ती लोकसभा प्रभारी सुनीता बंसल की मौजूदगी में हुई बैठक
बलरामपुर ।।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला इकाई की बैठक भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी  के अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें  मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी, लोकसभा श्रावस्ती प्रभारी महिला मोर्चा एवं सदस्य महिला आयोग  सुनीता बंसल  मौजूद थी ।


                     





 बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग सुनीता बंसल ने  पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा करते हुए महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाते हुए महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है । 





योजनाओं के बारे में जानकारी करके सभी को लाभ दिलाना है । महिला सुरक्षा 181 आशा ज्योति केंद्र तथा 1090 की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि इसके बारे में सभी  महिलाओं को जागरूक करना है ।  महिला आयोग का व्हाट्सएप नंबर सभी महिलाओं को नोट कराया तथा समस्याओं को व्हाट्सएप करने के लिए निर्देशित किया ।
उन्होंने  महिला मोर्चा के  पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं  को निर्देशित किया कि सेवा बस्तियों में योजनाओं के बारे में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सुरक्षा के लिए प्रचार प्रसार करना तथा संगठन को मजबूत  करने के लिए हर बूथ पर महिला इंचार्ज बनाना, हर बूथ पर संपर्क कर दो महिलाएं सक्रिय करना तथा तीन करोड़ लाभार्थियों से संपर्क कर 26 जनवरी को दीप उत्सव मनाते हुए कमलदीप जलाने की रूपरेखा तैयार की गई है जिस पर सभी को  अभी से कार्य करना है ।







 उन्होंने कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा करते हुए महिलाओं का आवाहन किया के सभी लोग अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अभी से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरे तत्परता के साथ जुट जाएं ताकि 2019 चुनाव से पूर्व हम पूरी तरह से तैयार हो सके । इस अवसर पर जिला महामंत्री रेशम सिंह, वंदना पासवान , धूमा सिंह, रंजना पांडे , उर्मिला देवी, लक्ष्मी गुप्ता , पद्मिनी सिंह, ललिता तिवारी ,  कमलेश गुप्ता, पूनम तिवारी, नगर अध्यक्ष अंकिता श्रीवास्तव, ममता तिवारी, नूरजहां, रेखा वर्मा , बिंदु विश्वकर्मा, एवं सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों महिलाओं ने बैठक में भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे