Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

13 गोवंश के साथ तीन पशु तस्कर को पचपेड़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार









अखिलेश्वर तिवारी 
भारत से नेपाल तस्करी करके वध के लिए ले जाते समय किया गिरफ्तार
 बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की लगभग 85 किलोमीटर सीमा नेपाल राष्ट्र से सटी हुई है । इस सीमा पर घने जंगल वा पहाड़ियां होने के कारण तस्करी की संभावनाएं बराबर बरकरार रहती हैं । भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंध होने के कारण सीमा पूरी तरह से खुली हुई है । एक दूसरे देश में आना जाना बेरोकटोक जारी रहता है । 






भारत के लोग नेपाल तथा नेपाल कोई लोग भारत प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में आते जाते हैं । बिना किसी पूछताछ के लगातार हजारों की तादात में लोगों पर नजर रखना आसान नहीं होता । सीमा के पार से देश विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सशस्त्र सीमा बल की तैनाती सीमावर्ती क्षेत्र में की गई है । सीमावर्ती क्षेत्र के थानों की पुलिस सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाती रहती है । 







ऐसे ही अभियान में  शनिवार को थाना पचपेड़वा की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब भारत से नेपाल वध के लिए ले जाए जा रहे 13 गोवंश को तीन पशु तस्करों के साथ पकड़ा । पकड़े गए तस्करो में हसन मोहम्मद उर्फ गोली पुत्र नसरुल्लाह निवासी पटवनिया कोतवाली गैसड़ी का लंबा आपराधिक इतिहास भी है ।हसन मोहम्मद के विरुद्ध कोतवाली  गैसड़ी तथा थाना तुलसीपुर में गैंगस्टर एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी । 







गोली के साथ दो अन्य अभियुक्त मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी बालापुर कोतवाली जरवा तथा अतिउल्लाह  उर्फ यतीम को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो के  विरुद्ध धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना  पचपेड़वा के उपनिरीक्षक  रविंद्र कुमार सिंह तथा उनके सहयोगी  मुख्य आरक्षी  शिवाकांत तिवारी  व छोटेलाल एव सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे