सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक गुरूवार को कटेश्वरपार्क स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अनेकों युवाओं ने युवा कांग्रेस को सदस्यता लिया।
जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ के नौजवानों, किसानों ने संदेश दे दिया है कि देश की जनता केन्द्र की मोदी सरकार के नीति, कार्यक्रमों से आहत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं के हितों के लिये निरन्तर संघर्षरत हैं। इतिहास साक्षी है कि युवाओं ने देश के निर्माण और सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाया है। अब समय आ गया है कि लोकसभा के चुनाव में एकजुटता बनाये रखते हुये कांग्रेसजन भाजपा को पराजित करने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाय।
बैठक में इरफान अहमद, ओम प्रकाश चौहान, अफजल हुसेन, अमित मिश्र, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, पंकज कुमार गौतम, उत्तम कुमार, इरफान अंसारी, कर्मवीर आदि का माल्यार्पण कर उन्हें युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने सदस्यता दिलाया। दुर्गेश त्रिपाठी, गोपाल पाण्डेय, पवन अग्रहरि, अर्जुन कन्नौजिया, पवन वर्मा, रंजीत चौहान, मो0 जलील, अखिलेश, आकाश आर्य, पंकज राव, सरदार इन्द्रपाल के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ