सुनील उपाध्याय
बस्ती । आयुष्मान भारत योजना से अधिकतम लाभार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य को लेकर गुरूवार को डिजिटल कॉमन सेवा समिति के सचिव इन्द्रपाल प्रजापति के नेतृत्व में सी0एस0सी0 वी0एल0ई0 सोसायटी कार्यकर्ताओं ने बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा।
इन्द्रपाल प्रजापति ने ज्ञापन देते हुये विधायक दयाराम चौधरी से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचे इस दिशा में जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत स्तर शिविर लगवायें जांय जिससे पात्रों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
ज्ञापन लेेते हुये विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि वे इस दिशा में रचनात्मक सहयोग करेंगे। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष जान पाण्डेय, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, अम्बर श्रीवास्तव, आजम खान, राजेश कुमार सोनी आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ